जरौला में हाईवे पर गुजर रही नाले में तब्दील बगद नदी की सफाई के कार्य का शुभारंभ कराते विधायक राजी?
- फोटो : GAJRAULA
बगद नदी की सफाई को 12 लाख रुपये अवमुक्त
विधायक ने मंगलवार को किया उद्घाटन, जेसीबी से कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। नदी से नाले में तब्दील बगद की सफाई के लिए शासन ने 12 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। मंगलवार को विधायक राजीव तरारा ने फीता काटकर इसके कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि वह बगद नदी का जीवन लौटाने के लिए प्रयासरत हैं। इसकी योजना भी शासन को भेजी गई है।
मंगलवार को हाईवे पर गुजर रही बगद नदी (अब नाला) में सफाई कार्य का शुभारंभ करने आए विधायक राजीव तरारा ने बताया कि उन्होंने बगद नदी के प्रदूषण के मुद्दे को विधानसभा में उठाया था। इसके बाद ही सरकार ने इसकी सफाई के लिए 12 लाख रुपये बाढ़ खंड को अवमुक्त किए हैं। जब विधायक से पूछा गया कि बगद नदी का तो उदगम स्थल ही विलुप्त हो चला है। अब नदी है कहां? इस पर उन्होंने बताया कि वह इस नदी को जीवन दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। नदी की उदगम स्थल से ही खुदाई का काम कार्य योजना में प्रस्तावित है। वहीं बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल यहां मशीन लगाकर खुदाई कराई जा रही है। इस मौके पर सहायक अभियंता रामलाल सिंह, ललित कुमार आदि भी रहे।
(फोटो 09 जीजेएलपी 07 एवं 10)