फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारा में बुखार का प्रकोप, दो सप्ताह में 12 महिला-पुरुषों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ब्लाक के गांव चौबारा में वायरल का प्रकोप बना हुआ है। वहीं पिछले दो सप्ताह में 12 महिला-पुरुषों की मौत समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण होने की बात परिजनों ने कही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण ग्रामीण अपंजीकृत से उपचार कराने को विवश हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गांव निवासी गुड्डू कश्यप, पूर्व प्रधान प्रकाश सैनी, संदीप, कुंवरपाल उपाध्याय, ऋषिपाल कश्यप आदि ने बताया कि उनके गांव में वायरल का जबरदस्त प्रकोप बना हुआ है। कई बच्चे और बड़े बीमार चल रहे हैं। इनका कहना है कि वे कई बार अधिकारियों से फोन कर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में चिकित्सकों की टीम नहीं आने के कारण ग्रामीण गांव में अपंजीकृत के यहां उपचार कराने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में दो सप्ताह में 12 से अधिक महिला-पुरुषों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल सकी थी। वहीं इस संबंध में जानकारी करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में टीम भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें