फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर नक्शा के निर्माण, नोटिस का जवाब नहीं, 11 दुकानें सील0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नक्शा स्वीकृति के बगैर निर्माण और नोटिस का जवाब न देना गृहस्वामी को महंगा साबित हो गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद निर्माणाधीन दुकानों को सील करा दिया गया। कुल 11 दुकानें सील की गईं हैं। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शहर के नत्थे खां की मस्जिद के पास एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण हो रहा था। हालांकि इसके निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया गया था। नियत प्राधिकारी कार्यालय की ओर से शबी अहमद और इरफान अहमद निवासी कोट मोहल्ला को नोटिस जारी किया गया लेकिन जवाब नहीं दाखिल किया। सोमवार को दुकानों के निर्माण कराने की जानकारी मिली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार दीपक कुमार शाम लगभग चार बजे पुलिस बल के साथ आए। वहां आसपास कई हिस्से में दुकानें बनीं हैं। सभी दुकानों का भूतल पर निर्माण पूरा हो गया है। फिनिशिंग कराई जा रही थी। उन्होंने भवन स्वामियों को तलब किया। काम बंद कराने के आदेश दिए। कुछ देर में निर्माण स्थल को सील कर दिया गया। नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि बगैर नक्शा स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था। इससे पहले नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें