फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली प्रयोगशाला में लंबित है मुर्गियों की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के पोल्ट्री फॉर्म से मुर्गियों के 75 नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए 20 दिन पूर्व बरेली स्थित इंडियन वेटर्निटी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) की प्रयोगशाला में भेजा गया है। हालांकि अब तक वहां से इन नमूनों की रिपोर्ट नहीं आ सकी है। वहीं, पशु चिकित्सकों की टीम पोल्ट्रीफॉर्म की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका से प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। पशुपालन विभाग और उसके चिकित्सक सक्रिय हो गए हैं। जिले में कुल 24 पोल्ट्रीफॉर्म हैं जहां से रोजाना लाखों अंडों का उत्पादन हो रहा है। इस बीच बर्ड फ्लू की आशंका से पशुपालन विभाग ने विभिन्न पोल्ट्री फॉर्म से नमूने लिए जिसमें स्वाब, सीरम आदि के नमूने एकत्र किए गए। इनकी जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई में भेजा गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि 75 नमूने लिए गए हैं। जांच के लिए नमूनों को बरेली भेजा गया है। अब तक बर्ड फ्लू से कोई प्रभावित नहीं मिला है। पोल्ट्री फॉर्मों का निरीक्षण किया जा रहा है। अंडा और चिकन में अब तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें