फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशंगपुर में बिजली गिरने से लिंटर फटा, मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होशंगपुर गांव में मकान पर बिजली गिरने से लिंटर फट गया। कमरे में सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए। बिजली की तेज गड़गड़ाहट से परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो रही थी। गांव होशंगपुर निवासी पुष्पेंद्र पत्नी रजनी, बेटी महक और खुशी के साथ घर में सो रहे थे। रात में करीब ग्यारह बजे बिजली मकान पर गिरी। इससे लिंटर और दीवार में दरार आ गई। नीचे रखी सेफ अलमारी फ्रिज, टीवी भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली की रोशनी से परिजनों की आंखों के आगे अंधेरा छा गया। गनीमत रही कि परिजन बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बिजली की दहशत से परिजन रात भी जागते रहे। पड़ोसी दीपक कुमार का केबल भी बिजली की चपेट में आ गया। खंभे से मीटर तक का केबिल जल गया। सूचना पर शनिवार को हल्का लेखपाल रोहित यादव ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें