फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 11 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल के कक्षा छह के छात्र के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्र के चीखने की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी भाग गया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम क्षेत्र के एक गांव में 21 साल का दीपांशु सिद्धू 11 साल के एक बालक को बहला फुसलाकर पशुशाला में ले गया। आरोपी ने वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। बालक के चीखने की आवाज सुन कर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने बालक को को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट में बालक के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी दीपांशु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें