फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के जीर्णोद्धार के मामले में मुतवल्ली समेत 11 को पाबंद किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां में बगैर अनुमति के मस्जिद का जीर्णोद्धार कराए जाने के मामले में पुलिस ने मस्जिद के मुतवल्ली समेत 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है। पुलिस ने पाबंद किए लोगों को नोटिस जारी कर गांव में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव में स्थित चमेली वाली मस्जिद के जीर्णोद्धार को लेकर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी कि गांव में बगैर अनुमति मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार व सीओ सत्येंद्र कुमार ने गांव पहुच कर जीर्णोद्धार कार्य को बंद करा दिया था। अधिकारियों का कहना था कि बगैर अनुमति जीर्णोद्धार कराया जाना अनुचित है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए नईम, मोहम्मद साबिर, अब्दुल्ला, ताहिर, वकील अहमद, इमरान, मुमताज अली, लियाकत, अनीस, फईम व मुन्नू को 107/116 के अंतर्गत पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें