फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिलें 10 अधिकारी-कर्मचारी, स्पष्टीकरण तलब

Wed, 19 Mar 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका के ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने मंगलवार को पालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले दस कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब किया। चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में समय से उपस्थित न होने वाले वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ईओ डाॅ. बृजेश कुमार सुबह 10.10 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें कम पटलों पर 10 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिलें। उन्होंने कई पटलों का निरीक्षण किया। समय से उपस्थित नहीं ने वाले कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब किया। कहा कि सभी पटलों पर अधिकारी व कर्मचारी समय से उपस्थित रहें। चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में समय से उपस्थित न होने वाले कार्मिकों का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिस पटल पर जो काम दिया गया है वह निर्धारित समय अवधि में पूरा करें। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए।
सीडीओ ने तीन सचिवों का वेतन रोका
अमरोहा। निर्देशों के बाद भी पंचायतों में लाइब्रेरी का काम पूरा न होने पर सीडीओ ने लापरवाही बरतने पर तीन सचिवों का मार्च माह का वेतन रोक दिया है।
पंचायतों में तैयार होने वाली लाइब्रेरी की समीक्षा हर माह कमिश्नर मुरादाबाद द्वारा की जाती है, लेकिन इसके बाद भी पंचायत सचिव इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने मंडी धनौरा के गांव मलकपुर भूड़, जोया के गांव जिवाई व सलेमपुर नवादा में दस मार्च को पत्र जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर लाइब्रेरी का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी पंचायत सचिवों ने लाइब्रेरी का काम पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

मंगलवार को डीपीआरओ ने वीडियो कॉल और फोन के द्वारा लाइब्रेरी की स्थिति जांची तो तीनों में किसी भी जगह काम पूरा नहीं पाया गया। मलकपुर भूड़ में तो एक सप्ताह बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं कराया गया, वहीं जिवाई में अभी लाइब्रेरी अभी निर्माणाधीन मिली। इसके अलावा सलेमपुर नवादा में लाइब्रेरी के फोटो संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके अलावा वहां इंटरनेट, कुर्सी, किताबें व पानी की सुविधा भी नहीं मिली। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने तीनों सचिवों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मार्च माह के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें