फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में बड़ा हादसा: अनियंत्रित डंपर ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, दो की चली गई जान

Fri, 01 May 2026 05:25 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा)

सार

रजबपुर थाना क्षेत्र में अमरोहा-अतरासी मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को टक्कर मारकर करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। इसमें टेंपो चालक पिंटू (32) और नीरज (38) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजबपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में टेंपो सवार पिंटू (32) और नीरज (38) की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने टेंपो को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटा। पेड़ से टकराने के बाद टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गांव सूदनपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ। अमरोहा नगर के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पिंटू टेंपो चालक थे और अमरोहा की मंडी में काम करते थे।

उनके साथ मोहल्ला काला कुआं निवासी नीरज कुमार भी टेंपो पर कार्य करता था। दोनों शुक्रवार रात अंगूर लादकर हापुड़ मंडी गए थे और देर रात वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों अतरासी से अमरोहा की ओर बढ़ते हुए सूदनपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे डंपर ने गलत दिशा में जाकर टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर टेंपो को लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और अंत में सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पिंटू व नीरज गंभीर रूप से फंस गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद टेंपो में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।

सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें