फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: मासूम बच्ची के गले में अटका कंचा, दम घुटने से मौत, देखते रहे गए परिजन.. कुछ नहीं कर सके

Fri, 10 May 2024 06:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,आदमपुर (अमरोहा)

सार

अमरोहा में मासूम के गले में कंचा फंसने से उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मासूम ने खेल-खेल में कंचा मुंह में डाल लिया था। 
विज्ञापन
जान गंवाने वाली बच्ची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान की एक साल की मासूम बेटी अंशु ने खेल-खेल में कंचा (खेलने वाली कांच की गोली) मुंह में डाल ली। जिससे वह उसके गले में अटक गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हालांकि, परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। यह घटना थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा की है।

गांव में किसान सतीश का परिवार रहता है। सतीश के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी छह साल तो बेटा चार साल का है। जबकि, सबसे छोटी बेटी अंशु एक साल की थी। बृहस्पतिवार की शाम को बच्चे घर के आंगन में कंचे खेल रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अंशु भी खेलते-खेलते वहां पहुंच गई। अंशु ने आंगन में पड़ा कंचा उठाकर मुंह में रख लिया। जिसके बाद वह वह सांस की नली में अटक गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सांस न आने पर परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए।

जहां से उसे संभल रेफर कर दिया। देर रात संभल के अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

बच्ची के पिता सतीश ने बताया कि बच्चे घर के आंगन में कंचे के खेल रहे थे। इसी दौरान अंशु ने वहां पड़ा कंचा उठाकर निगल लिया था, जो उसकी सांस की नली में अटक गया था। इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें