फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 26 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र के नरवहनपुर गांव में टीनशेड पर कपड़ा डालते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर नरवहनपुर गांव निवासी सतीश यादव (30) स्नान करके घर पर लगे टीनशेड पर कपड़ा फैला रहे थे। टीनशेड के ऊपर से गए बिजली के तार की चपेट में आने से झुलस गया। गंभीर हालात में परिजन सतीश को निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। सुल्तानपुर अस्पताल में चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गए और पीपरपुर पुलिस को दी। पुलिस ने पंचायतनामा के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें