फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस पर एमएसटी से कर सकेंगे यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल से बंद मासिक टिकट सुविधा रेल विभाग ने बहाल कर दी है। दैनिक यात्रियों की मांग पर अनारक्षित श्रेणी की ट्रेनों में एमएसटी पर यात्रियों को यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। विभाग का आदेश मिलने के बाद बुकिंग काउंटर से मासिक टिकट पास बनना भी शुरू हो गया है। एमएसटी बनने से दैनिक यात्रियों को प्रतिदिन टिकट लेने की परेशानी से निजात मिलेगी तो ट्रैक पर संचालित तीनों इंटरसिटी से यात्रा करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित अप/डाउन कानपुर-प्रतापगढ़, लखनऊ-वाराणसी तथा वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री गौरीगंज, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव व कानपुर के साथ प्रतापगढ़ आते-जाते हैं। कोविड संक्रमण काल से बंद एमएसटी सुविधा से दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
प्रतिदिन ट्रेन से अप/डाउन की यात्रा करने के लिए दैनिक यात्रियों को साधारण टिकट के लिए बुकिंग काउंटर पर परेशान होना पड़ रहा था। दैनिक यात्रियों की लगातार मांग के बाद रेल विभाग ने अनारक्षित श्रेणी की ट्रेनों में एमएसटी सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया है। विभाग का आदेश मिलने के बाद ट्रैक के स्टेशनों पर मासिक टिकट बुक करने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मासिक टिकट बनने से दैनिक यात्रियों को वर्तमान समय में ट्रैक पर संचालित तीन जोड़ी इंटरसिटी में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि एमएसटी सिर्फ अनारक्षित श्रेणी की ट्रेनों में यात्रा करने के लिए मान्य होगी। दैनिक यात्रियों को एमएसटी पर यात्रा करने के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें