फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागौरी की पूजा कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना की। बुधवार को घर व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की आरती के बाद प्रसाद व कन्या भोज का आयोजन कर अखंड सौभाग्य व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

श्रद्धालु नवरात्र में मां की विशेष आराधना करते हैं। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन-अर्चन किया। देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने मां काली पर गंगाजल छिड़का तो वह महागौरी के रूप में प्रकट हुईं। महागौरी की पूजा से श्रद्धालुओं को धन-संपदा की प्राप्ति होती है।
मार्कंडेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, पराक्रम्य, ईशित्व और वशित्व आठ सिद्धियां हैं जिन्हें सिद्धिदात्री का पूजन कर श्रद्धालु प्राप्त करते हैं। बुधवार को अष्टमी होने के चलते क्षेत्र के प्रमुख शक्ति पीठों के साथ ही दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

राघीपुर के दुर्गन भवानी धाम, अमेठी के देवी पाटन, संग्रामपुर के मां कालिकन धाम, सिंहपुर के अहोरवा भावनी व मुसाफिरखाना के हिंगलाल मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में भक्ति का माहौल उफान पर रहा। परिसर में भंडारे के साथ ही कन्या भोज का आयोजन कर लोगों ने अखंड सौभाग्य प्राप्त करने की कामना की।
इसके अतिरिक्त पूजा पंडालों में भी रौनक बढ़ गई है। आरती व सामूहिक पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नौ दिन व्रत रखने वाले बृहस्पतिवार को कन्या भोज व हवन कर प्रतिमा का विसर्जन करेंगे तो कई देवी पंडालों में भी हवन के साथ विजयदशमी को प्रतिमा विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें