फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर गृहस्थी का सामान लाद थाने पहुंची पीड़िता

विज्ञापन
12 : जामो : गृहस्थी का सामान लादकर थाने पहुंची पीड़िता। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। आवास निर्माण में गांव के कुछ लोगों के व्यवधान करने व शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता मंगलवार को टैक्टर-ट्रॉली पर सामान लादकर थाने पहुंच गई। थाने पर सामान लाद पहुंची पीड़िता को देख हड़कंप मचा गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी से कार्रवाई की गुहार लगाई तो उन्होंने कार्रवाई का भरोसा देकर पीड़िता को वापस घर भेजा।
विज्ञापन

जामो थाने के भीखीपुर गांव निवासी भानुमती को प्रधानमंत्री आवास मिला है। भानुमती आवास निर्माण कार्य शुरू करती इससे पहले ही गांव के कुछ लोगों ने निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन व पुलिस से की।
लगातार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने तथा आवास निर्माण न होने से परेशान पीड़िता भानुमती मंगलवार को अपने पति जगनारायण के साथ टैक्टर-ट्रॉली पर पूरा गृहस्थी का सामान लादकर थाने पहुंच गई। टैक्टर-ट्रॉली पर गृहस्थी का सामान लादकर पहुंची पीड़िता को देख लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पीड़िता को समझाने की कोशिश की लेकिन वह घर जाने को तैयार नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया।
प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद भानुमती वापस घर लौट गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट बीट दरोगा व सिपाही से तलब की गई है। जल्द ही मामले का निस्तारण कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें