फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डरे शिकायत दर्ज कराएं महिलाएं : एसपी

विज्ञापन
04 : अमेठी : आरआरपीजी कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा-नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जिले की महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तीकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के लिए शुक्रवार को आरआरपीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं की मदद के लिए संचालित कार्यक्रमों के साथ उन्हें कानूनी जानकारी दी गई। सभी को निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक कर शिकायकर्ता की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया।
एसपी दिनेश सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे चरण में शहर के आरआरपीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसपी ने कहा कि वैदिक काल से महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान व स्वावलंबन भारतीय संस्कृति का आधार रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को महिला शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार व आत्मरक्षा पर विशेष जोर देकर जागरूक किया। बताया कि छात्राओं/बालिकाओं को स्कूल आते-जाते समय या अपने गांव में कोई भी किसी प्रकार से परेशान करता है तो उसकी शिकायत थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर बिना डरे करें। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।
कहा कि आपात स्थिति में महिलाएं पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर सकती हैं। एसपी ने छात्राओं को 1090-वूमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एंबुलेंस सेवा, 1076 -मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को एएसपी विनोद पांडेय, जेडी नीरज श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी, प्रोफेसर डॉ. लाजो पांडेय ने भी संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। इसके बाद कॉलेज परिसर से मिशन शक्ति के तहत महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें