अमेठी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि स्टेशन हेडक्वार्टर अयोध्या में पहली मार्च को कल्याणार्थ रैली आयोजित होगी। रैली में भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत भूतपूर्व सैनिकों की पत्नियों को पेन्यूरी ग्रान्ट, नान पेंशनर, युद्ध अपंग सैनिक व आउट सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण करवाया जाएगा।
बताया कि भूतपूर्व सैनिक एवं दिवंगत भूतपूर्व सैनिक की पत्नी नियत तिथि व स्थान पर अपने प्रार्थनापत्र, सेना की डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार व पैनकार्ड, बैंक पासबुक एवं मृत्यु प्रमाणपत्र की फोटो प्रति के साथ उपस्थित होकर सुविधाओं का लाभ उठा सकती हैं। रैली से जुड़ी कोई भी जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय गौरीगंज में किसी भी कार्य दिवस में पहुंच कर प्राप्त की जा सकती है।