फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को नहीं मिल रहा क्रय केंद्र का लाभ

विज्ञापन
07 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट शिकायत करने पहुंचे चंदौकी गांव के ग्रामीण। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शाहगढ़ ब्लॉक के चंदौकी गांव में संचालित क्रय केंद्र का लाभ यहां के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा। गांव में पीसीएफ का क्रय केंद्र होने के बावजूद किसानों को औने-पौने दाम पर बिचौलियों को फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। चकबंदी प्रक्रिया समाप्त होने के बावजूद खतौनी फीडिंग नहीं होने को किसानों की समस्या का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार भले ही किसानों को उनकी उपज का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सक्रिय हो लेकिन जिले में सरकार की कवायद फ्लॉप साबित हो रही है। गौरीगंज तहसील के साधन सहकारी समिति चंदौकी में जिला प्रशासन ने पीसीएफ एजेंसी का क्रय केंद्र निर्धारित किया है। गांव में क्रय केंद्र की सुविधा होने के बावजूद ग्रामीण तीन साल से सरकारी क्रय केंद्र पर फसल नहीं बेच पा रहे हैं।
सरकारी क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए किसान पंजीकरण कराने जाते हैं तो उनके भूमि का विवरण न तो चकबंदी विभाग के पास मौजूद होता है और न ही राजस्व विभाग की खतौनी में अपलोड मिलता है। ऐसे में उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। बिना पंजीकरण क्रय केंद्र पर फसल बिक्री की व्यवस्था नहीं होने से किसानों को अपनी तैयार फसल बिचौलियों या प्राइवेट खरीदारों के हाथों औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। ऐसा नहीं कि मामले की जानकारी जिम्मेदारों को नहीं हो।
विज्ञापन

ग्रामीण लगातार अफसरों से गुहार लगा रहे हैं। बावजूद इसके अफसर चकबंदी व राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर अभिलेखों में किसानों के भूमि का विवरण अपलोड कराने के बजाए आश्वासन देकर बैरंग लौटाने में जुटे हैं। क्रय केंद्र पर फसल नहीं बिक पाने से परेशान किसानों व ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत
समस्या निस्तारित नहीं होने से नाराज ग्रामीण सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने क्रय केंद्र पर फसल बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, शिवजीत सिंह, भानुप्रताप, नारायण प्रताप, मारकंडेय सिंह, रामसुंदर सिंह, विनय व आरबी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें