फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घने कोहरे से सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन

Sun, 14 Jan 2024 02:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कोहरे के बीच आवागमन करते हुए
विज्ञापन
अमेठी। ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है। शुक्रवार देर शाम अचानक कोहरा शुरू हो गया। शनिवार भोर तक कोहरा छाया रहा। घने कोहरे से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। शनिवार को दिन में निकली धूप भी बेअसर रही। शीतलहरी के कारण लोगों को राहत नहीं दे पाई।
विज्ञापन


शुक्रवार की देरशाम जरूरी कार्य से निकले लोग वहां की लाइट के बावजूद चल नहीं पा रहे थे।कोहरे व धुंध का आलम यह था कि शनिवार की सुबह थोड़ी दूर भी नहीं दिखाई दे रहा था। यातायात भी प्रभावित हुआ। कम दृश्यता से वाहन चालकों को परेशानी हुई। शनिवार सुबह हवा चलने से कोहरा तो कम हो गया लेकिन शीत लहरी के कारण लोग गर्म कपड़े पहनने के बावजूद भी कांटे दिखाई पड़े।

यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह और रात को कोहरा बढ़ने से सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। कोहरे से विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने लगती है। कोहरे में वाहन चालकों को गति नियंत्रण रखने के साथ सावधानी पूर्वक वाहन चलाना चाहिए।
विज्ञापन


राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ठंड व कोहरा बढ़ने से गेहूं की पैदावार अच्छी रहेगी। कोहरे से आलू, सब्जी के साथ फूल वाली तिलहनी और दलहनी फसलों पर असर पड़ेगा। बताया कि पाले से बचाव के लिए खेत की मेड़ों पर धुआं करें और नमी बनाए रखें। दवाओं का भी छिड़काव करें।

अभी नहीं मिलेगी शीतलहर से राहत
अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति 3.7 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। उत्तर-पश्चिम दिशा में हवा चली। बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल/ कोहरा छाए रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। औसत तापमान आगे भी सामान्य से कम रहने की संभावना होने से अभी शीतलहर से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें