फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएम की गाड़ी रोकने पर हंगामा

Sun, 03 May 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी तहसील में किसान नेता को ले जाते पुलिसकर्मी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। 15 सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को तहसील परिसर में चल रहा प्रदर्शन अचानक तनाव में बदल गया। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। हालात तब बिगड़ गए, जब कुछ किसान नेताओं ने डीएम संजय चौहान के वाहन को रोकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर वाहन को आगे बढ़ाया, मगर इसके बाद माहौल और गरमा गया।
विज्ञापन



संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसान नेता अपनी मांगों पर तत्काल निर्णय चाहते थे। अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया, फिर भी प्रदर्शन जारी रहा। डीएम के जाने के बाद पुलिस ने माइक लगे ई रिक्शा को हटाने की कोशिश की। इस पर संगठन के जिला प्रभारी अजय मिश्र उर्फ बिलसन बाबा और अन्य पदाधिकारी विरोध में सामने आ गए।


इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने अजय मिश्र उर्फ बिलसन बाबा समेत कई लोगों को पकड़कर थाने भेज दिया। घटना के दौरान तहसील परिसर में भीड़ जमा हो गई और करीब 20 मिनट तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति संभाल ली।
विज्ञापन



देर शाम पारस, राजकुमार, सूरजदीन और अजय मिश्र उर्फ बिलसन बाबा को सीएचसी ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद चारों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। जांच में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र की संलिप्तता नहीं मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

इंसेट
मुद्दों से भटकाने का आरोप
किसान नेता अजय मिश्र उर्फ बिलसन बाबा ने कहा कि यह कार्रवाई मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याएं उठाने पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जेल से लौटने के बाद संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें