फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 77 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 77 केंद्र बनाए हैं। केंद्रों की सूची जारी कर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी सूची को सार्वजनिक करते हुए जिले के सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षण सत्र 2022 में जिले की यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 24,866 तो इंटरमीडिएट के 19,624 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से जिले के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूचनाओं के आधार पर परिषद की ओर से 77 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है।
सूची में अमेठी तहसील में 22, गौरीगंज में 16, मुसाफिरखाना में 24 तथा तिलोई में 15 स्कूलों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। गत वर्ष परीक्षा केंद्र बने 17 स्कूलों को इस वर्ष परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। परिषद ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को सूची सार्वजनिक करते हुए 13 जनवरी तक आपत्ति लेने को कहा है।
विज्ञापन

सचिव का आदेश मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को जारी सूची के साथ पत्र भेजकर किसी को भी आपत्ति होने पर 13 जनवरी तक विभागीय ई-मेल के माध्यम से अथवा कार्यालय आकर आपत्ति का प्रत्यावेदन करने को कहा है। 13 जनवरी के बाद आने वाली आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
11 नए स्कूलों को मिली परीक्षा की जिम्मेदारी
परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए पिछले वर्ष 83 केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष 77 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शैक्षिक सत्र 2021-22 में आरकेएस इंटर कॉलेज नरैनी, श्रीरणछोर इंटर कॉलेज टिकरी, एमए सिंह इंटर कॉलेज गोरखापुर विशेषरगंज, उदयराज सिंह इंटर कॉलेज, मवई इमलीगांव, रामराजी देवी इंटर कॉलेज संसारपुर, पं. आरएएमएस इंटर कॉलेज महोना पूरब शुकुलबाजार, पं. राममिलन शुक्ल इंटर कॉलेज सेरवरा शुकुल बाजार, शिवकुमारी शुक्ला इंटर कॉलेज चिलौली, एसएसपीएनवी इंटर कॉलेज तिलोई तथा एसडीएसएसजी इंटर कॉलेज शाहमऊ को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है।
इन कॉलेजों को नहीं बनाया गया परीक्षा केंद्र
गत वर्ष परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित 17 स्कूलों को इस वर्ष बोर्ड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी नहीं मिली है। सचिव की ओर से जारी सूची के अनुसार रामनारायण इंटर कॉलेज रामदीनपुर, सोनिया गांधी इंटर कॉलेज गुडुरी, एमएसके इंटर कॉलेज धरई माफी, जीजीआईसी गौरीगंज, मां विद्या देची गर्ल्स इंटर कॉलेज जगदीशपुर, श्रीबेचू सिंह कनपुरिया इंटर कॉलेज जनापुर, मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, जेबीवीडी इंटर कॉलेज अमेठी, दुष्यंत सिंह भाले सुल्तान इंटर कॉलेज शादीपुर, सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमेठी, श्रीपाल पब्लिक इंटर कॉलेज बाजार शुकुल, श्रीसूर्यपाल इंटर कॉलेज सेमरौता, एचबीएस इंटर कॉलेज तिलोई, जेजेआईसी शंकरगंज, सत्य साईं इंटर कॉलेज शंकरगंज, जेपीएस हाईस्कूल भेटुआ व एसकेआईसीडीजीके मुसाफिरखाना को परीक्षा केंद्र से वंचित किया गया है।
प्रत्यावेदन के बाद जारी होगी अंतिम सूची
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिषद की ओर से जारी अनंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची कार्यालय पर चस्पा करने के साथ स्कूलों को भेजी जा चुकी है। सूची में परीक्षा केंद्र से जुड़ी शिकायत/प्रत्यावेदन 13 जनवरी तक मांगा गया है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त प्रत्यावेदन की जांच कराने के लिए जिला स्तरीय कमेटी परीक्षण कर अनुमोदन देगी। अनुमोदन के बाद सूची सचिव को प्रेषित की जाएगी। सूची का बोर्ड अपने स्तर से सत्यापन करने के बाद अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें