मुसाफिरखाना (अमेठी)। तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार देर शाम पूरे प्रेमशाह स्थित यादव ढाबा के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में नरोत्तमपुर निवासी धीरेंद्र (45), राम नरेश (36), पन्ना लाल (39) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चमड़ा मिल के पास हुई दूसरी दुर्घटना में भी दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। दुर्घटना में सूर्यभान यादव (28), अवधेश कुमार यादव (30), रुदौली निवासी दीपक (32) व उसका साथी मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएसची पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दीपक व मंदीप को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मंदीप की रास्ते में मौत हो गई जबकि दीपक का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।