फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नशा मुक्ति अभियान में सोमवार को मुंशीगंज व एसओजी की संयुक्त टीम ने परतोष तिराहे के पास दो संदिग्ध को धर-दबोचा। पकड़े गए संदिग्धों के पास एक किलोग्राम स्मैक बरामद हुई। संदिग्धों ने स्मैक बिक्री की बात स्वीकार की है। पुलिस मौके से भाग निकलने वाले एक और आरोपी की तलाश में जुटी है। सोमवार को दोपहार बाद मीडिया से मुखातिब एसपी ने बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ रुपये बताते हुए कहा कि जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध शस्त्र के साथ मादक पदार्थों की डिमांड बढने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरतने में जुटा है। नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सक्रिय थाना प्रभारी मुंशीगंज संदीप राय व एसओजी ने परतोष तिराहे पर घेराबंदी की। इस दौरान एक बाइक सवार तीन युवकों को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। टीम ने दौड़ाकर दो युवकों को धर-दबोचा तो एक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया।
पकड़े गए युवक की पहचान जामो थाने के भोएं गांव निवासी सुरेंद्र कुमार व अमेठी कोतवाली के आर्य समाज स्कूल के पास के रहने वाले संदीप कुमार के रूप में हुई। दोनों की तलाशी में पुलिस को एक किलोग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सके। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्मैक की ब्रिकी की बात स्वीकार करते हुए फरार अभियुक्त का नाम भोएं गांव निवासी रवींद्र कुमार बताया।
विज्ञापन

स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई करने के साथ फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है। दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ रुपये है। जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके इसके लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। चुनाव के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थो की ब्रिकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें