फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत और इंटरसिटी से जनरल टिकट पर करें यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना संक्रमण कॉल के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद ट्रेनों पर जनरल टिकट यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई थी। बाद में कुछ ट्रेनों पर यह सुविधा दी गई थी। शुक्रवार से लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग के बीच चलने वाली पद्मावत और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्री जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर यात्री ट्रेनों के संचालन के बाद जनरल टिकट बंद कर दिया गया था। पहले से आरक्षण कराने वाले यात्री ही ट्रेन से यात्रा कर पा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के बीच प्रतापगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस अप और डाउन (14207- 14208) तथा वाराणसी-लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अप डाउन (14219-14220) पर अभी तक यात्री पहले से आरक्षण कराने के बाद ही यात्रा कर पा रहे थे।
यात्री सुविधा को देखते हुए रेल विभाग की ओर से पद्मावत एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत प्रदान की गई है। अब रेल यात्री शुक्रवार से जनरल टिकट पर दोनों पर यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों को यात्रा के दौरान अब तक कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उनका पालन वैसे ही करना होगा। स्टेशन अधीक्षक शहबाज मुजफ्फर ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि शुक्रवार से इन ट्रेनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ठहराव वाले सभी स्टेशनों से जनरल टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें