फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन फिर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना के चलते 22 मार्च से बंद हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 18 जनवरी से शुरू किया गया था। ट्रेन 19, 20 व 21 जनवरी को निर्धारित समय पर अप/डाउन में गौरीगंज समेत अन्य स्टेशनों पर ठहराव के साथ गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन

ट्रेन का संचालन शुरू होने से हावड़ा, वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ व अमृतसर के यात्रियों को सुविधा मिलने लगी थी। विभाग ने तीन दिन ट्रेन संचालित करने के बाद संचालन फिर बंद कर दिया। ट्रेन संचालित होने की जानकारी के बाद ट्रैक के विभिन्न स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्री बुकिंग काउंटरों पर पहुंचकर टिकट बुक कराने लगे थे। ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों को रेल यात्रा में परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों ने डीआरएम के साथ रेल मंत्रालय से अप/डाउन हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नियमित करने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पंजाब मेल का संचालन प्रकाश पर्व को देखते हुए स्पेशल ट्रेन में रुप में तीन दिन के लिए किया गया था। दोबार ट्रेन नियमित संचालित करने के लिए यात्रियों की मांग पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें