अमेठी। कोहरे के चलते शनिवार भोर में अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर एक ट्रक तो वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर एक मालवाहक टैंपो पलट गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक और एक खलासी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
आयोध्या-रायबरेली हाईवे पर गिट्टी लादकर गोंडा जा रहा एक ट्रक निहालगढ़ के समीप सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से बचने के दौरान सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक आशीष ऊर्फ सोनू यादव तथा खलासी रवी कुमार घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली क्षेत्र के पूरे नोती दुबे गांव के पास हुई। शनिवार रात घने कोहरे के चलते एक मालवाहक टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इस हादसे चालक अभिषेक तिवारी निवासी जिला के थाना हरपालपुर के गांव मिरगांव निवासी हरदोई चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।