फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी निशक्त बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ खेल व अन्य क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए होने वाली प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा निखरेगी। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के बीच आज यूपीएस मनीपुर खेल मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को बेसिक शिक्षा विभाग पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल के अलावा 33 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल व 35 राजकीय स्कूल संचालित किए जाते हैं। संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2021-22 में 1.98 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। पंजीकृत बच्चों में 2061 बच्चे दिव्यांग हैं। दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ खेल में प्रोत्साहित करने के लिए समेकित शिक्षा योजना संचालित की जाती है।
योजना के तहत बच्चों को कृत्रिम/ सहायक यंत्र वितरित करने के बाद उनमें छिपी खेल व सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के लिए हुई तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के बाद शुक्रवार को उच्च प्राथमिक स्कूल मनीपुर के खेल मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के मेधावी अपनी-अपनी खेल विधा में प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगेे। प्रतियोगिता के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को बेसिक शिक्षा विभाग प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के बीच खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, ट्राई साइकिल रेस, रस्साकसी व फुटबाल प्रतियोगिता के साथ विभिन्न विषयों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता (पर्यावरण एवं जल संरक्षण, जीव संरक्षण, स्वच्छ स्कूल सुंदर स्कूल व वृक्ष बचाओ), गायन प्रतियोगिता (लोकगीत, भजन व देशगीत), नृत्य एवं वादन प्रतियोगिता तथा छू कर पहचानो समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी।
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। प्रतियोगिता के दौरान अनिवार्य रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो इसके लिए आवश्यक प्रबंध करते हुए प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता से बच्चों में जहां आत्मबल बढ़ेगा, वहीं उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी निखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें