फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल हब के रूप में होगी तिलोई की पहचान

विज्ञापन
52 : तिलोई : रस्तामऊ स्थित 200 शैय्या रेफरल अस्पताल। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। अब तक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित तिलोई क्षेत्र की पहचान अब मेडिकल हब के रूप में होगी। सोमवार को मुख्यमंत्री ने मंच से इसकी घोषणा की तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र की जनता ने इसके लिए सीएम, सांसद स्मृति ईरानी व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिले का तिलोई विधानसभा क्षेत्र रायबरेली व बाराबंकी बॉर्डर पर स्थित है।
विज्ञापन

जिले के किनारे पड़ने से यहां अब तक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का त्वरित लाभ नहीं मिल पाता था। सांसद/केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिलोई को नई पहचान दी है।
सोमवार को सीएम ने तिलोई के पूरे गोबरे गांव में 292.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी। वहीं तिलोई के रास्तामऊ में 86.42 करोड़ रुपये से निर्मित 200 शैय्या वाले रेफरल अस्पताल का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

मेडिकल के दो बड़े संस्थान बन जाने से तिलोई जिले में मेडिकल हब के रूप में तैयार होगा। स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के जिले के मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवा में सहूलियत मिलेगी। तिलोई के पूरे गोबरे मजरे तिलोई में 292.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला राजकीय मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा की दिशा में क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यही नहीं इन संस्थानों की स्थापना से बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सीएम द्वारा दी गई सौगात से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
18 माह में पूरा होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
तिलोई के पूरे गोबरे में प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य 18 माह की अवधि में पूरा होगा। भवन निर्माण की जिम्मेदारी विजय निर्माण कंपनी प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरू (कर्नाटक) को दी गई है। भवन निर्माण हेतु 3.899 हेक्टेयर भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम पूर्व में ही दर्ज कराई जा चुकी है।
मेडिकल हब की सौगात मिलने से खुशी
क्षेत्र के रजनपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कुंवर शैलेंद्र सिंह ने तिलोई को मिली इस सौगात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। जिलेवासियों के साथ कई अन्य जिले के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सकेगी।
भेलाई कला निवासी व्यवसायी मो. अशरफ ने कहा मुख्यमंत्री ने नए वर्ष पर तिलोई को जो सौगात दी है उससे क्षेत्र में हर ओर खुशी है। पंडित पुरवा निवासी दिनेश कुमार पांडेय ने खुशी जताते हुए कहा कि अब लोगों को घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी। ग्राम प्रधान चेतरा बुजुर्ग मोनू जायसवाल सीएम योगी द्वारा मिली सौगात से बेहद खुश नजर आए। कहा कि तिलोई को मेडिकल हब बनाने में स्थानीय सांसद व विधायक का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें