फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सियारों के हमले में तीन लोग घायल

Fri, 31 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर के बड़गांव में बृहस्पतिवार शाम झुंड में शामिल चार सियारों ने एक महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



बड़गांव निवासी गीता मौर्या (33), राम प्रसाद मौर्या (70) व रामकली मौर्या (58) देर शाम खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां चार सियारों का झुंड पहुंच गया और तीनों लोगों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों की पिटाई से एक सियार की मौत हो गई। अन्य सियारों को भागने के बाद ग्रामीणों ने तीनों लोगों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामकली की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सियारों के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक त्रिपाठी ने बताया कि सियार के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य की हालात उपचार के बाद सामान्य है।
विज्ञापन




वन रेंजर इब्राहिम ने बताया कि सियार के हमले से तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली हैं। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है कि वह खेतों की तरफ अकेले न जाएं। वन विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है। जल्द ही सियारों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें