फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद चाइना व आस्ट्रेलिया गए जिले के तीन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना वायरस की चर्चाओं के बीच बृहस्पतिवार को जिले के स्वास्थ्य महकमे में तब हड़कंप मच गया जब दिल्ली से ये बताया गया कि यहां के तीन लोग चाइना व आस्ट्रेलिया से वहां पहुंचे हैं। हालांकि बाद में स्वास्थ्य विभाग ने तब राहत की सांस ली जब ये बताया गया कि तीनों की जांच में कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं होने की पुष्टि हुई है। तीनों दोबारा उन देशों को लौट गए जहां से आए थे।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग को बताया कि यहां के तीन लोग चाइना व आस्ट्रेलिया से दिल्ली आए हैं और उनकी जांच चल रही है। स्वास्थ्य विभाग को उनके परिवारों से संपर्क करने को कहा गया। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में तीनों के निवास स्थान पर संपर्क साधा।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कमरौली इंडस्ट्रियल एरिया निवासी अंजू गुप्ता आस्ट्रेलिया के मेलबर्न, पीपरपुर थाना क्षेत्र के कतकौली गांव निवासी संतोष यादव व जायस थाना क्षेत्र के पूरे मातादीन तिवारी का पुरवा निवासी सुरेश मणि तिवारी चाइना के गुआंगझाउ से भारत आए हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद तीनों को स्पेशल वार्ड में रखकर जांच हुई। जांच में तीनों कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं पाए गए। बाद में तीनों दिल्ली से ही पुन: उन्हीं देशों के लिए रवाना हो गए। इनके दिल्ली से वापस जाने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव की ओर से कोरोना वायरस से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम गठित करने के साथ ही संयुक्त जिला अस्पताल में छह बेड वाला आइसोलेशन वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि एसीएमओ डॉ. रामप्रसाद को नोडल अफसर, फिजीशियन डॉ. अनीस, संचारी रोग अधिकारी डॉ. एके राय तथा लैब सहायक बृज बिहारी पांडेय को रिस्पांस टीम में नामित किया गया है। बताया कि जिला अस्पताल में छह बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जिले में कोरोना वायरस से पीड़ित एक भी मरीज नहीं है।
नोडल अफसर डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज पाए जाने पर त्वरित इलाज की समस्त सुविधा संयुक्त जिला अस्पताल में उपलब्ध है। बताया कि जांच किट, पीपीई किट (पर्सनल प्रोटेक्शन किट), मास्क, जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था कर ली गई है।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि नियमित पानी के सेवन, यात्रा से बचाव, मास्क के उपयोग के साथ मसालेदार व मांसाहारी भोजन से परहेज कर कोरोना वायरस के प्रभाव से बचा जा सकता है। कहा कि विटामिन सी के सेवन से इस बीमारी से बचा जा सकता है। कोरोना वायरस दस मिनट के भीतर आक्रमण कर देता है।
कोराना वायरस की चपेट में आने पर मरीज को तेज बुखार, बुखार के साथ खांसी, वयस्कों में असहजता, सिरदर्द तथा सांस लेने में दिक्कत, अत्यधिक संक्रामक होने से बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होता है।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए कुल्फी, आइसक्रीम, मिल्कशेक, कोल्ड ड्रिंक्स, बर्फ आदि खाने से बचें। बासी मिठाइयाें का सेवन करने से बचें। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ये सावधानियां बरतना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें