फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। पूरे प्रेमशाह गांव निवासी जयकरन (22) की शुक्रवार रात मुंशीगंज स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आठ दिसंबर को गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर पिंडारा पुलिस चौकी के पास हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



हौसिला के अनुसार उनके पुत्र जयकरन आठ दिसंबर को जामों क्षेत्र के सिरखिरी गांव निवासी शोभालाल (22) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिंडारा पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में जयकरन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से जयकरन को मुंशीगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था।


शुक्रवार रात अस्पताल में जयकरन ने दम तोड़ दिया। शनिवार देर शाम शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पिता हौसिला, माता कृष्णा, बड़े भाई पवन कुमार व जयकुमार, बहन रोशनी और चांदनी सदमे में हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें