जन आरोग्य मेला
सुबह 10:00 बजे : सैंठा सहित अन्य सभी पीएचसी में आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला।
शिक्षक शिविर
सुबह 10:00 बजे। गायत्री परिवार की ओर से पीपरपुर आसलदेव इंटर कॉलेज में शिक्षक गरिमा शिविर आयोजित होगा।
प्रदर्शनी
सुबह 11:00 बजे। गौरीगंज के रणंजय मैदान में शिल्प प्रदर्शनी व मेला आयोजित होगा।
शिविर
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जेठू मवई स्थित उपकेंद्र पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
हिंदू सम्मेलन
सुबह 11:30 बजे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन अमेठी कस्बे में होगा।
बैठक
दोपहर 12:00 बजे। सकल हिंदू समाज आयोजन समिति की ओर से शाहगढ़ स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में बैठक आयोजित होगी।