फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक से शुरू होगा स्टेडियम का तरणताल

Sat, 28 Mar 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम ​का तरणताल। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में तरणताल का शुभारंभ एक अप्रैल को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गर्मी में तैराकी के शौकीनों के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है।
विज्ञापन



इस तरणताल में बच्चों के साथ ही बड़ों को तैराकी की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षक अंकित शर्मा और जीवन रक्षक रामआसरे यादव की तैनाती की गई है। उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मोशर्रफ खां ने बताया कि इच्छुक पुरुष, महिला वर्ग और बालक, बालिका तरणताल के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म जिला खेल कार्यालय या स्टेडियम से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन को फॉर्म शुल्क, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति शुल्क देना होगा।


इसके अतिरिक्त प्रति माह शुल्क भी जमा करना होगा। पुरुष और महिला को प्रथम माह में 1610 रुपये जमा करने होंगे। इसमें सभी प्रकार के शुल्क शामिल हैं। 18 वर्ष से कम आयु के बालक और बालिका को प्रथम माह 1210 रुपये जमा करने होंगे। प्रथम माह के बाद शौकिया और बड़ों को प्रति माह 600 रुपये का भुगतान करना होगा। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए यह शुल्क प्रति माह 200 रुपये निर्धारित किया गया है। बताया कि तैराकी के इच्छुक लोगों को अपनी तैराकी पोशाक लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें