फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाली राम बरात

Sat, 28 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फुरसतगंज कस्बे में रामबरात में शामिल प्रतापगढ़ की झांकी। -संवाद
विज्ञापन
जायस/सिंहपुर/फुरसतगंज। रामनवमी के अवसर पर जिले के विभिन्न कस्बों में रामबरात का भव्य आयोजन किया गया। आकर्षक झांकियों में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। फुरसतगंज में प्रतापगढ़ से आईं झांकियों की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन



सिंहपुर क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में बरात की शुरुआत बाबा रत्नेश्वर धाम शिव मंदिर परिसर से हुई। पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीराम की झांकी को रथ पर विराजमान कर कस्बा भ्रमण के लिए निकाला गया। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। बरात मुख्य चौराहे से होते हुए मां ज्वालादेवी मंदिर पहुंची।

फुरसतगंज कस्बे में मुरारी बाबा आश्रम से निकली बरात स्टेशन रोड, बेगम कुआं, सुल्तानपुर रोड होते हुए रायबरेली रोड तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए।
विज्ञापन



जायस में भी घोड़ों के रथ पर भगवान राम की बरात निकाली गई। भगवा झंडों के साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह से शामिल हुए। आयोजन में कई स्थानीय गणमान्य लोग और समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें