फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अब पक्का बनेगा रोंहसी खुर्द मार्ग

Sat, 22 Aug 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
डामरीकरण के लिए प्रस्तावित रोहसी खुर्द-लक्ष्मणपुर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
शाहगढ़। रोंहसी खुर्द से लक्ष्मणपुर तक 1,100 मीटर कच्ची सड़क अब पक्की बनेगी। 1.04 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का डामरीकरण कराया जाएगा। इससे पूरे मुराई, डेहवा और लक्ष्मणपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। बारिश में कच्चा रास्ता होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


यह मार्ग बरनाटीकर में बांदा-टांडा हाईवे से जुड़ता है। दूसरी ओर नरौली बाजार तक पहुंचता है। ग्रामीण इसी रास्ते से बाजार, बैंक, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, तहसील और जिला मुख्यालय जाते हैं। सड़क खराब होने पर करीब दो किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जैनुल हसन ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश में कीचड़ और जलभराव से आवागमन मुश्किल हो जाता है।

पूरे मुराई निवासी रामकुमार ने बताया कि बारिश में सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। पक्का मार्ग बनने से रोजाना आने-जाने में सुविधा होगी। डेहवा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि खराब रास्ते के कारण दोपहिया वाहन से निकलने में परेशानी होती है। पक्की सड़क बनने से बाजार तक पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन


लक्ष्मणपुर निवासी राजेंद्र ने बताया कि मरीजों को अस्पताल ले जाने में कच्ची सड़क बड़ी समस्या बनती है। पक्का मार्ग बनने से समय पर अस्पताल पहुंचना आसान होगा। लक्ष्मणपुर निवासी मोहम्मद शकील ने बताया कि किसान इसी रास्ते से उपज लेकर बाजार जाते हैं। पक्का मार्ग बनने से समय और दूरी दोनों बचेंगे। स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग का डामरीकरण निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें