फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्रों पर पैलेट गन चलाने के विरोध में धरना

Sat, 22 Aug 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ​स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन चलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय के गेट पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पैलेट गन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग या पैलेट गन चलाने जैसी कार्रवाई से लोगों में आक्रोश पैदा होता है। कांग्रेस ने संबंधित मामले में दोषियों पर कार्रवाई होने तक अपना विरोध दर्ज कराने की बात कही। दिल्ली से सूचना मिलने के बाद जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस मौके पर डॉ. देवमणि तिवारी, अनिल सिंह, आशिफ उर्फ छोटू, गीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें