फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.63 करोड़ से बदलेगी चार सड़कों की सूरत

Mon, 30 Dec 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली चार सड़कों के दिन जल्द बहुरेंगे। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने सड़कों के नवनिर्माण के लिए एक करोड़ 63 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद सड़कें बनाने का काम शुरू होगा। इनके बनने से करीब दो लाख लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन




गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों की दशा बेहद खराब है। आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद निर्माण खंड ने सर्वे करवाया, जिसमें चार मार्गों के नवनिर्माण की जरूरत सामने आई। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के नवनिर्माण व पांच साल तक अनुरक्षण के लिए प्रति सड़क 32.7 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसे स्वीकृत करते हुए बजट भी जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित ठेकेदार को दो महीने में सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करना होगा।



इन सड़कों का होगा नवनिर्माण
- जिलूली संपर्क मार्ग
- निजामपुर से सरदारगंज संपर्क मार्ग
- शेषपुर संपर्क मार्ग
- मोहद्दीनपुर से घोडवल घाट संपर्क मार्ग



जल्द शुरू होगा काम
लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सड़कों के नवनिर्माण व पांच साल तक अनुरक्षण के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। बजट भी जारी हो गया है। निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें