फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती नदी के सित्थन स्थित पुल की जल्द होगी मरम्मत

Wed, 18 Dec 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल क्षेत्र में सित्थन पहुंच मार्ग पर स्थित गोमती नदी के पक्के जर्जर लघु सेतु की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने इसके लिए 20 लाख की धनराशि जारी कर दी है। निविदा प्रक्रिया के बाद जल्द ही मरम्मत शुरू होगी। सेतु दुरुस्त होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग इन दिनों सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही जर्जर पुलों की मरम्मत कराने में जुटा है। वर्षों पहले बाजारशुकुल के सित्थन पहुंच मार्ग में गोमती नदी पर स्थित सित्थन घाट के पक्के सेतु का निर्माण हुआ था। भारी वाहनों के आवागमन से लघु सेतु क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करा कर स्थिति का आकलन किया।


सर्वे में इस लघु सेतु की मरम्मत की आवश्यकता पाई गई। इसके बाद विभाग ने लघु सेतु की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव मंजूर करते हुए 20 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। अब लोक निर्माण विभाग निविदा प्रकाशित करते हुए सेतु मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की कवायद में जुटा है। मरम्मत का यह काम तीन माह में पूरा होना है।
विज्ञापन




जल्द शुरू होगा मरम्मत का काम
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने कहा कि सेतु मरम्मत के लिए निविदा जारी की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरम्मत के लिए पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा। वैकल्पिक मार्ग का प्रबंध करने के साथ ही सेतु निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें