अमेठी सिटी। शारदा सहायक खंड-41 अधिशासी अभियंता (नोडल) मनीष रंजन ने बताया कि वर्तमान रबी फसल में नहरों की आकस्मिक कटान से होने वाले जलप्लावन जैसे हालात से त्वरित रूप से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। तहसील गौरीगंज व अमेठी क्षेत्र में नहर कटान पर प्रवेंद्र कुमार वर्मा मोबाइल नंबर 9760605121 एवं सरदार अली मोबाइल नंबर 9919174205 पर सूचना दे सकते हैं।
इसी तरह तहसील मुसाफिरखाना व तिलोई क्षेत्र में कटान होने पर संदीप कुमार मोबाइल नंबर 9415638889 एवं उबैद हाशमी के मोबाइल नंबर 9041920466 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। बताया कि नामित अवर अभियंता अपने से संबंधित तहसीलों में नहर कटान की सूचना प्राप्त होने पर अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित खंड से समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही जलभराव की स्थिति से त्वरित निपटने की व्यवस्था करेंगे। (संवाद)