फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज व कल दो पाली में होगी टीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की लिखित परीक्षा जिले में शनिवार व रविवार को चार केंद्रों पर होगी। शनिवार को दो पाली में 2,180 और रविवार को 2,017 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर से निगरानी के साथ केंद्रों पर पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके साथ दो सचल दल गठित किए गए हैं।
टीजीटी परीक्षा के जीआईसी टीकरमाफी, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी तथा रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज मुंशीगंज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर के साथ जीजीआईसी गौरीगंज में कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है।
जीआईसी टीकरमाफी में तहसीलदार अमेठी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, समाज कल्याण अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट और राजकीय हाईस्कूल कंजास के प्रधानाचार्य को पर्यवेक्षक नामित किया गया है।
इसी तरह रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में तहसीलदार तिलोई तो सेक्टर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को स्टेटिक व प्रधानाचार्य जीएचएस हरिहरपुर को पर्यवेक्षक, शिव प्रताप इंटर कॉलेज में एसडीएम अमेठी को सेक्टर, बीएसए को स्टेटिक तथा प्रधानाचार्य जीएचएस अफुइया को पर्यवेक्षक तो रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में तहसीलदार गौरीगंज को सेक्टर, तहसीलदार मुसाफिरखाना को स्टेटिक तथा प्रधानाचार्य जीआईसी जायस को पर्यवेक्षक नामित किया गया है।
निगरानी के लिए एएओ आशुतोष मिश्र व जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में सचल दल गठित किया गया है। एएओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर प्रश्नपत्र का बंडल संबंधित केंद्र व्यस्थापक, पर्यवेक्षक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में ही खोला जाएगा।
केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक सामग्री वर्जित
डीआईओएस जेकेएल वर्मा ने बताया कि टीजीटी परीक्षा के समय केंद्र पर कोई भी कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी मोबाइल, घड़ी या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रख सकेगा।
प्रत्येक केंद्र पर एक कक्ष बनाया गया है जहां पर निरीक्षकों के साथ ही परीक्षार्थी इस तरह की सामग्री जमा कर सकेंगेे। परीक्षार्थी सिर्फ प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र तथा काली बाल पेन लेकर आएंगे। इसके अतिरिक्त कोई भी सामग्री केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रतिबंधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें