अमेठी सिटी। अमर उजाला ने रविवार के अंक में सूखे तालाबों ने पशु पक्षियों की भी बढ़ाईं मुश्किलें शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें सिंहपुर क्षेत्र में तालाबों में पानी न होने के कारण होने वाली समस्याओं को उठाया गया था। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी निशा अनंत के निर्देश पर सिंचाई और नलकूप विभाग की टीम को अमृत सरोवर, तालाबों एवं पोखरों में पानी भरवाने के लिए कहा गया है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट भी देने को कहा गया है। टीमों ने विकास खंड बाजार शुकुल के दो दर्जन से अधिक गांवों के तालाबों में पानी भरवाया गया है। इससे जहां मवेशी तथा पशु-पक्षियों को पीने के लिए पानी की सुविधा के साथ-साथ उन्हें गर्मी से निजात मिलेगी। दूसरी ओर भूगर्भ जल भी संतुलित रहेगा।