फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पोल्ट्री फार्म संचालक अगवा, दो घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Mon, 03 Jun 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। रविवार दोपहर कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर पोल्ट्री फार्म संचालक को अगवा कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने अपहृत से कई बार परिवार वालों को अलग-अलग ठिकाने बता कर बुलाया, लेकिन वहां वह नहीं मिला। आखिरकार पुलिस ने करीब दो घंटे बाद अपहृत युवक को क्षेत्र के मोहन रोड से बरामद कर लिया। इस मामले में चार लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। अपहरण कर्ता अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। जायस कोतवाली इलाके के पूरे बख्शी गांव निवासी नूर हसन पोल्ट्रीफार्म संचालक है। उसके भाई मो. सफी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे नूर हसन बाइक से जा रहे थे। सलोन रोड पर बड़ा पुल के करीब वह पहुंचा, तभी कार सवार बदमाशों ने रोक लिया और नूर हसन को जबरन गाड़ी में बिठाने लगे। नूर हसन ने विरोध किया तो उसपर तमंचा तान दिया। असलहे की बट व हॉकी से वार कर अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

राहगीरों व उसके कुछ करीबियों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के भाई का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने कई बार नूर हसन से उसी के मोबाइल से फोन कराया और मिलने के ठिकाने बताए। परिवार के लोग नूर हसन को पाने के लिए दौड़ लगाते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद मोबाइल भी बंद हो गया।
उधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नूर हसन को क्षेत्र के ही मोहाना रोड से सकुशल बरामद कर करने का दावा किया। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह का कहना है कि अगवा युवक बरामद कर लिया गया है। तीन नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित से चार लाख की फिरौती मांगी जा रही थी, लेकिन पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें