फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ ने हरदोई को हराकर जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। सात दिवसीय 23 वीं श्रीदूल्हाराय बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित गाजीपुर खेल मैदान में रविवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता में बस्ती, बलिया, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी व गाजीपुर समेत 18 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस के जिला प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने किया। उद्घाटन मैच प्रतापगढ़ चौहरजन व हरदोई के बीच खेला गया जिसमें प्रतापगढ़ की टीम ने हरदोई टीम को हराया।प्रतापगढ़ चौहरजन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 100 रन बनाए। जवाब में उतरी हरदोई टीम 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 92 रनों पर ही सिमट गयी। दूसरा मैच लखनऊ वॉरियर्स और प्रतापगढ़ की मान्धाता टीम के बीच खेला गया। लखनऊ टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रतापगढ़ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए। लखनऊ टीम को जीत के लिए 126 रन का लक्ष्य मिला।। जवाब में लखनऊ की टीम 13 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

मौके पर अध्यक्ष रबीन्द्र प्रताप सिंह, प्रबन्धक महेंद्र प्रताप सिंह, रोहित सिंह, अभिषेक सिंह, शत्रुंजय सिंह, नीरज सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, शिव सिंह, दिग्विजय सिंह, एसओ तरुण पटेल, ध्रुव कुमार सिंह व अनूप कुमार श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें