फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: दूसरे दिन भी हुई पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की संपत्तियों की जांच, मकानों की नाप जोख हुई

Sat, 26 Nov 2022 04:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की संपत्तियों की जांच की। जिसमें राजस्व व पीडब्ल्यूडी अधिकारी दूसरे दिन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
संपत्तियों की नाप जोख की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन सतर्कता अधिष्ठान सूचना सेक्टर लखनऊ एसपी के पत्र पर जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने दूसरे दिन भी पूर्व खनन मंत्री की संपत्तियों की जांच की। आवास विकास कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री और उनके बेटों के नाम दर्ज पांच मकानों की टीम ने नाप जोख की।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान अधिसूचना सेक्टर लखनऊ एसपी के पत्र पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व आजीवन कारावास की सजा काट रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके दोनों बेटों के संपत्तियों की जांच चल रही है। गठित टीम गायत्री प्रजापति एवं उनके पुत्र अनिल प्रजापति और अनुराग प्रजापति द्वारा विभिन्न स्थानों पर आवासीय भवनों का निर्माण व क्रय किए जाने आदि की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - किसान महापंचायत: राकेश टिकैत का आह्वान, बड़ी लड़ाई की तैयारी करो, ट्रैक्टर-ट्विटर दोनों चलाना सीखो
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मदरसों का सर्वे किसी भी तरह की जांच नहीं, चेयरमैन ने प्रबंधनों के नाम जारी किया संदेश


डीएम की ओर से गठित टीम ने शनिवार को दूसरे दिन भी आवास विकास कॉलोनी व परसावां गांव पहुंचकर आवासीय मकानों आदि की जांच की। टीम में मौजूद राजस्व एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने आवास विकास कॉलोनी स्थित पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व पुत्र अनिल प्रजापति के नाम दर्ज एक-एक आवासीय मकान तो वही अनुराग प्रजापति के भूखंड में स्थित तीन मकानों के अभिलेखों की जांच करते हुए बाहर से ही नाप जोख की। हालांकि जब उक्त टीम आवास विकास कॉलोनी पहुंची तो सपा विधायक महाराजी प्रजापति और उनके बड़े बेटे अनिल प्रजापति कहीं बाहर निकल रहे थे।

उसके बाद उन्होंने अधिकारियों से बात की और निकल गए। वहीं, घर में किसी के नहीं होने के चलते अन्य मकानों में ताला लगा था। कमरे बंद थे इसलिए टीम बाहर से ही नाप जोख कर चली गई। एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि टीम द्वारा जांच की गई है। आवासीय मकानों की नाप जोख हुई है। अन्य संपत्तियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन


पैतृक गांव में नहीं है पूर्व मंत्री का मकान
पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पैतृक गांव परसावां डीएम व डीएम की ओर से गठित टीम पहुंची तो पता चला कि पूर्व खनन मंत्री के नाम पैतृक गांव में कोई मकान नहीं है जितने भूखंड में मकान बना है उसमें पूर्व मंत्री के चारों भाइयों का मकान है और पूर्व मंत्री के हिस्से की भूमि पर मकान नहीं है।

पहले भी सीबीआई ने मारा था छापा
पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान और आवास पर सीबीआई ने जून 2019 में छापेमारी की थी। उस दौरान पूर्व मंत्री जेल में निरुद्ध थे। सीबीआई टीम छापामारी के दौरान दस्तावेज कंप्यूटर आदि सीज कर ले गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें