फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए डीएम ने अफसरों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दियौ। एआरटीओ से ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियम तोड़ने वालों पर की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लोगों को अनावश्यक परेशान न करने की बात कहते हुए लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने की बात भी कही।
बैठक में एआरटीओ ने ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक व फिटनेस सेंटर के निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि की मांग की तो डीएम ने एसडीएम को भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया। डीएम ने एक्सईएन लोक निर्माण विभाग को सड़कों के मोड़ पर संकेतांक बोर्ड, साइड पट्टी व स्पीड ब्रेकर बनवाने व उनपर कलर करवाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने एआरटीओ को नियमों के विपरीत स्कूली वाहन के साथ अन्य वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित करते हुए लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली करने की बात कहते हुए लापरवाही या मानक विहीन वाहनों का संचालन होने से दुर्घटना घटने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे व एआरटीओ सर्वेश कुमार समेत सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें