फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बाल सेवा योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल में अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण के साथ शैक्षिक व्यवस्था कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू हुई है। योजना के प्रगति की समीक्षा करने के लिए डीएम ने कैंप कार्यालय में जिला टॉस्क फोर्स समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान 51 आवेदन स्वीकृत किए गए। डीएम ने जिम्मेदारों को योजना से पात्र बच्चों को लाभान्वित करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा के दौरान टॉस्क फोर्स समिति के माध्यम से कोविड-19 महामारी से प्रभावित नौ तथा सामान्य कारणों से प्रभावित 51 आवेदन पत्रों को पात्रता की शर्तें पूरी होने पर आवेदन पत्र स्वीकृत किया। डीएम ने अफसरों को योजना से वंचितों का आवेदन प्राप्त कर उन्हें लाभान्वित करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि सीएम बाल सेवा योजना में कोविड-19 महामारी से अनाथ हुए बच्चों को प्रति माह चार हजार रुपये शून्य से 18 वर्ष तक दिए जाएंगे।
सामान्य कारणों से अनाथ बच्चों को प्रति माह 2500 रुपये की राशि ग्रेजुएशन पूरा करने तक दी जाएगी। यह राशि मार्च 2020 के बाद कोविड-19 या किसी भी कारण से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, संरक्षण अधिकारी अजय यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें