फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में ताला बंद कर स्टाफ फरार

विज्ञापन
13 : अमेठी : प्रसूता के मौत के बाद बंद पड़ी निजी अस्पताल। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय कस्बे में संचालित न्यू सिटी अस्पताल में रविवार को ऑपरेशन के बाद हुई प्रसूता की मौत के बाद परिवारीजनों ने देर रात अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। हंगामा शुरू होने के बाद अस्पताल का स्टाफ ताला बंदकर फरार हो गया। हालांकि पीड़ित परिवारीजनों की ओर से अभी तक न तो स्वास्थ्य विभाग को कोई शिकायती पत्र दिया गया और न ही पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूरे अयोध्या सिंह मजरे नरैनी निवासी चंद्र भवन की पत्नी मीरा (24) को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवारीजन मीरा को लेकर कस्बा स्थित न्यू सिटी हॉस्पिटल पहुंचे और भर्ती करा दिया। रविवार को मीरा का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया।
ऑपरेशन के बाद मीरा को ब्लड चढ़ाना शुरू किया गया तो 15 मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन मीरा को आनन-फानन मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद देर रात अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हंगामा शुरू होते ही अस्पताल कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर सीएमओ ने अमेठी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह तथा असैदापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय को मौके पर भेजा। दोनों चिकित्सक को महिला के ऑपरेशन संबंधी कोई भी प्रपत्र नहीं मिले। चिकित्सकों ने मृतक प्रसूता का पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही लेकिन परिवारीजन पीएम कराने को तैयार नहीं हुए। फिलहाल दूसरे दिन सोमवार को भी अस्पताल में ताला लगा रहा।
शिकायती पत्र मिलने पर होगी जांच
इस संबंध में पूछे जाने पर सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि अस्पताल उनके यहां पंजीकृत है। बावजूद इसके परिवार की ओर से यदि शिकायती पत्र दिया जाता है तो कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही मिलने पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नहीं मिली तहरीर
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने कहा कि रविवार शाम बवाल की सूचना पर वे मौके पर गए थे। कार्रवाई करने के लिए उनसे तहरीर देने को कहा गया। उसके बाद वह लोग वहां से चले गए। दूसरे दिन सोमवार को भी न तो कोई थाने आया और न ही तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें