फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ऋषिकेश से सियालदह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 08 Oct 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर रेलवे ने त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए योगनगरी ऋषिकेश-सियालदह स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 11 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर शनिवार चलेगी और अमेठी होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट की राहत मिलेगी।
विज्ञापन



ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से शनिवार दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली होते हुए अगले दिन रविवार सुबह 3:50 बजे अमेठी पहुंचेगी। इसके बाद प्रतापगढ़ और वाराणसी होते हुए रात 11 बजे सियालदाह पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 13 अक्तूबर से 17 नवंबर तक हर सोमवार सुबह 5:00 बजे सियालदाह से रवाना होगी।


यह ट्रेन असानसोल, धनबाद, गया, सासाराम, वाराणसी, प्रतापगढ़ होते हुए रात 10:50 बजे अमेठी पहुंचेगी और अगले दिन मंगलवार दोपहर योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में दो सामान्य, 10 स्लीपर और छह एसी कोच लगाए गए हैं। सभी वर्गों की सीट बुकिंग शुरू हो चुकी है। रेलवे के अनुसार त्योहारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन



उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों को सुगम यात्रा का विकल्प देने के लिए यह ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि किसी यात्री को सीट न मिलने की परेशानी का सामना न करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें