फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो फीस सुविधा बंद होने पर भड़के सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
13 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता। -संवा - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जीरो फीस पर प्रवेश की सुविधा बंद होने तथा सभी की शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान नहीं होने से नाराज सपा छात्रसभा के कार्यकर्ता सोमवार को प्रदर्शन पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में जीरो फीस पर प्रवेश की सुविधा हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को देने के साथ नियमित छात्रवृत्ति का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

शासन की ओर से कक्षा नौ से उच्च शिक्षा तक अनुसूचित जाति के बच्चों को निशुल्क प्रवेश तथा अन्य वर्ग के बच्चों को शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से लाभान्वित किया जाता है। कोविड संक्रमण काल के बीच शासन ने जीरो फीस पर प्रवेश की व्यवस्था समाप्त की तो अन्य वर्ग के बड़ी संख्या में बच्चों के खाते में शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि का अंतरण नहीं हुआ है।
मामले की जानकारी होने के बाद समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जीरो फीस पर हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को लाभान्वित करने तथा सभी बच्चों को शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से लाभान्वित करते हुए नियमित अनुदान राशि खाते में अंतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सचिन मिश्र, अजय दुबे, मीर आलम, शशांक ओझा, उदय प्रताप सिंह, रेहान खान, विनोद गुप्ता व संदीप पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें