गौरीगंज(अमेठी)। मिशन 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को शहर स्थित कल्याणम मैरिज लान में समाजवादी पार्टी की ओर से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया है।
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील यादव साजन करेंगे। इस बैठक में बूथ अध्यक्ष के साथ ही ब्लाक व जिला स्तर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में पार्टी को मजबूत करने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। संवाद