फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने पैदल मार्च कर किया कोविड के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर व जिले में चार लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस बचाव के प्रति सक्रिय हो गई है। शनिवार रात एसपी अचानक अमेठी पहुंचे और फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च पर निकल पड़े। एसपी ने लोगों से कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के साथ बढ़ रहे कोविड संक्रमण तथा दो दिन में जिले में जगदीशपुर व अमेठी क्षेत्र में संक्रमित मिलने के बाद जागरूकता अभियान तेज हो गया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग व उपचार कर बचाव कार्य को प्रभावी बनाने में जुटा है। इधर पुलिस विभाग भी लोगों को जागरूक करने की कोशिश में जुटा है। शनिवार देर शाम एसपी दिनेश सिंह फोर्स के साथ सड़कों पर पैदल निकल पड़े।
एसपी ने माइक से लोगों से कारोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने, हाथ को सैनिटाइज करने तथा मास्क प्रयोग के फायदे गिनाए। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों से मास्क का प्रयोग करने तथा बिना मास्क प्रयोग किए ग्राहकों को सामन नहीं देने की अपील की। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन कोविड के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए मास्क के प्रयोग को अनिवार्य रूप से लागू कराएं।
विज्ञापन

एसपी ने माइक के माध्यम से लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करते हुए घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन करते हुए स्वयं के साथ परिवार व समाज को संक्रमित होने से बचाने की अपील की।
इस दौरान संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की तलाशी लेते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। एसपी ने लोगों से अपराधियों की सूचना देने की अपील करते हुए जिले को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करने को कहा। माहौल खराब करने की कोशिश व कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें